बिहार : बापू की कर्मभूमि चंपारण में रही गांधी-शास्त्री जयंती की धूम - H.M News

Breaking खबरें

सोमवार, अक्तूबर 2

बिहार : बापू की कर्मभूमि चंपारण में रही गांधी-शास्त्री जयंती की धूम

बिहार : बापू की कर्मभूमि चंपारण में रही गांधी-शास्त्री जयंती की धूम

रिपोर्ट : मधुरेश प्रियदर्शी

हिंदुस्तान मीडिया/मोतिहारी/बिहार

पूरे बिहार में आज गांधी-शास्त्री जयंती की धूम रही। इस दौरान बापू की कर्मभूमि चंपारण में भी कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि  दी गई। केन्द्र सरकार के आह्वान पर गांधी जयंती के मौके पर जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित गांधी मैदान के समीप लगी बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला प्रशासन ने राष्ट्रपिता को नमन किया। शहर के गांधी संग्रहालय में इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिले के चंद्रहिया एवं बड़हरवा लखनसेन गांधी आश्रम में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

केसरिया में जदयू ने मनाई गांधी जयंती

जिले के केसरिया स्थित देवीगंज चौक पर जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अजीत सहनी की अध्यक्षता में जदयू के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हर्षोल्लास से उनकी जयंती मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री सहनी ने कहा कि गांधी जयंती के दिन को अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज का दिन गांधी जी के विचारों और आदर्शों को याद दिलाता है। वहीं जदयू के प्रदेश राजनीति सलाहकार वसील अहमद खां ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने चंपारण आंदोलन, खेड़ा आंदोलन, खिलाफत आंदोलन, नमक आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन के द्वारा देश को आजाद कराया। कार्यक्रम को जदयू के वरीय जिला उपाध्यक्ष बसंत कुशवाहा, परवेज़ आलम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष इरसादुल हक़, विजय पटेल, हासिम खां, सदाब अहमद खां, महेंद्र राम, ईश्वरचंद्र कुशवाहा, रामाशंकर सहनी एवं मो. आलम आदि ने संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें