देश की सुरक्षा में वीर सैनिकों का योगदान सराहनीय : मंयकेश्वर सिंह - H.M News

Breaking खबरें

शुक्रवार, सितंबर 1

देश की सुरक्षा में वीर सैनिकों का योगदान सराहनीय : मंयकेश्वर सिंह

देश की सुरक्षा में वीर सैनिकों का योगदान सराहनीय : मंयकेश्वर सिंह 

रिपोर्ट : मधुरेश प्रियदर्शी

हिंदुस्तान मीडिया/मोतिहारी/बिहार 

देश की सुरक्षा में हमारे वीर सैनिकों का हमेशा से महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश की सीमा पर अगर हमारे जांबाज सैनिक तैनात नहीं रहें तो हम सभी अपने घरों में चैन की नींद नहीं सो सकते। उक्त बातें केसरिया विधानसभा क्षेत्र के दरमिया गांव में शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे  " मेरी माटी मेरा देश " नामक देशव्यापी कार्यक्रम को संबोधित  करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय नेता मंयकेश्वर सिंह ने कही। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय पूर्व सैनिक स्वर्गीय विद्या सिंह के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय नेता मंयकेश्वर सिंह ने इलाके के दर्जन भर पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। स्वर्गीय पूर्व सैनिक विद्या सिंह को नमन करते हुए भाजपा नेता श्री सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा में दिन रात लगे रहने वाले हमारे वीर सैनिकों पर हम सभी को नाज है।

कार्यक्रम के माध्यम से वीर सैनिकों को किया जा रहा याद

इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में "मेरी माटी मेरा देश" अभियान के तहत वीर जवानों को याद किया जा रहा है। हम देश के हर गांव-कस्बे और शहर से एक चुटकी मिट्टी इकट्ठा कर देश के प्रति उनके योगदान की याद दिला रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि इस देश की आजादी में हर वर्ग के लोगों का अहम योगदान रहा है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। 

पूर्व सैनिक की याद में लगाए गए छायादार एवं फलदार वृक्ष

स्वर्गीय पूर्व सैनिक विद्या की याद में दरमिया गांव के अमृत वाटिका में दर्जनों छायादार एवं फलदार वृक्ष भी लगाए गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों ने देश के शहीदों एवं वीर सैनिकों के सम्मान में खूब नारे भी लगाए। आगत अतिथियों का स्वागत स्वर्गीय पूर्व सैनिक विद्या सिंह के सुपुत्र अभय सिंह ने किया। 

मौके पर ये सभी लोग भी रहे मौजूद

इस मौके पर वरीय अधिवक्ता राजवल्लभ सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो आसनारायण पांडेय, पूर्व मुखिया डॉ रंजीत कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि शिवजी कुमार, भाजपा नेता राजदेव यादव, शंभू सागर, बुंदेला कुंवर, राजीव कुमार सिंह, देवी सिंह, असर्फी सिंह, रामेश्वर सिंह, रामबालक सिंह एवं धर्मेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं कई पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

1 टिप्पणी: