हिंदुस्तान मीडिया/पटना/मुंगेर
बिहार के मुंगेर में अपराधियों ने आज एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए अपराधियों ने यहां बिहार भाजपा के प्रवक्ता प्रो.अजफर शमशी को दिनदहाड़े गोली मार दी है। गोलीबारी की यह घटना मुंगेर के इवनिंग कॉलेज के पास घटित हुई है। अपराधियों की गोली से अजफर शमशी बुरी तरह से घायल हो गए। अपराधियों की गोली से घायल भाजपा नेता को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने घायल भाजपा नेता को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने घटना को बताया दुखद, डीजीपी से की बात
जानकारी के मुताबिक प्रो.शमशी कॉलेज के प्रोफेसर हैं जो अपनी कार से निकल कर कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान उन पर हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की गई जिसमें से एक गोली प्रो.शमशी के जांघ में लगी और वे वहीं जमीन पर गिर गये। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलतेे ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और छानबीन में जुटी है। इस प्रकरण में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पर हुई गोलीबारी की इस घटना के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि यह घटना काफी दुखद एवं निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मैंने इसको लेकर डीजीपी से बात की है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
No comments:
Post a Comment