हिंदुस्तान मीडिया/मोतिहारी/बिहार
विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ई.राहुल रंजन कुमार की दादी का आज निधन हो गया। ई.राहुल रंजन की 90 वर्षीया दादी सरस्वती देवी इधर कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिले के मधुबन क्षेत्र के भगवानपुर गांव स्थित प्रदेश उपाध्यक्ष के पैतृक आवास पर उन्होंने आज अंतिम सांसे ली। सरस्वती देवी अपने पीछे पुत्र-पुत्री एवं नाती-पोता सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर केसरिया की विधायक शालिनी मिश्रा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। एक शोक संदेश जारी कर विधायक ने कहा कि सरस्वती देवी धर्मपरायण महिला थी। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। उनके निधन पर पुरुषोत्तम कुमार, लालबाबू सहनी, जयचंद्र यादव, प्रियरंजन कुमार, अमित कुमार और कुणाल रंजन सहित कई लोगों ने संवेदना जताई है।
No comments:
Post a Comment