पुण्यतिथि पर एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन
हिंदुस्तान मीडिया/मुजफ्फरपुर/बिहार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुजफ्फरपुर इकाई के द्वारा शनिवार को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि मनाई गई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने संगठन के नयाटोला स्थित कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित छात्र नेताओं ने स्वामी विवेकानंद के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।
भारतीय युवाओं के आदर्श हैं स्वामी विवेकानंद
इस मौके पर एबीवीपी के प्रदेश सह संगठन मंत्री अजित उपाध्याय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के पुनरुत्थान के शिल्पकार युगपुरुष थे, जिन्होंने भारत की संस्कृति व सभ्यता से पूरे विश्व को परिचित कराया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अल्पायु में ही पूरे विश्व समुदाय को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वे हम सभी भारतीय युवाओं के आदर्श हैं। इस मौके पर एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक यादव एवं पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment