सांसद-विधायक को लेकर बाढ़ पीड़ितों में जबरदस्त गुस्सा : डॉ. दीपक
हिंदुस्तान मीडिया/मोतिहारी/बिहार
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार ने कहा है कि पूर्वी चंपारण के सांसद एवं मोतिहारी के विधायक के प्रति बाढ़ पीड़ितों में जबरदस्त गुस्सा है। उन्होंने दोनों जनप्रतिनिधियों पर मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के बाढ़ पीड़ितों की उपेक्षा का आरोप लगाया। इससे पहले रालोसपा नेता डॉ.दीपक कुमार ने आज मोतिहारी प्रखंड बाढ़ग्रस्त टिकुलिया हराज गाँव का भ्रमण किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ित लोगों का हाल जाना और उनके सुख-दुख को साझा किया । डॉ दीपक कुमार ने बताया कि उक्त पंचायत पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूब गया है। वहां के सैकड़ों परिवार बांध पर प्लास्टिक टांग कर किसी तरह जीवन बिता रहे हैं। लोग काफी तकलीफ का जीवन जी रहें है। सरकार के तरफ से कोई देखने वाला नहीं है। लोगों को खाने-पीने की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि चापाकल के पानी में डूब जाने के कारण शुद्ध पानी भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। बाढ़ के कारण जल जनित बीमारियों के होने की संभवना काफी बढ़ गयी है।
नेपाल सरकार से मिलकर बिहार सरकार करे डैम का निर्माण
डॉ दीपक कुमार ने कहा कि लोगों के मजबुरियों को देखकर हृदय द्रवित हो जा रहा है। लोग प्राकृतिक प्रकोप मानकर सारा कष्ट झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को इस समस्या से समाधन हेतु ठोस कदम उठाना चाहिए। रालोसपा नेता ने कहा कि यदि बिहार सरकार बड़े स्तर पर नेपाल सरकार से मिलकर डैम का निर्माण करे तो बाढ़ की समस्या का स्थाई निदान हो सकता है। उन्होंने कसा कि नदियों की गहराई कम हो गई है जिसके कारण नदी में पानी कम ही जमा हो पा रहा है। जिसके कारण थोड़ी बारिश होने पर ही नदी भर जा रही है जिससे बाढ़ आ जा रही है। रालोसपा नेता ने कहा कि नदियों की गहराई को बढ़ा कर तथा एक नदी को दूसरे नदी से जोड़कर बाढ़ की समस्या का सामाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार कुछ नहीं करती है। सिर्फ झूठा आश्वासन देकर 15 वर्षो से नीतीश कुमार सत्ता में बने हुए हैं।
बाढ़ पीड़ितों को मिले समुचित राहत समाग्री
डॉ दीपक कुमार ने सरकार से मांग किया कि जिले के बाढ़ पीड़ितों को समुचित राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाये। उनके रहने और खाने का व्यवस्था किया जाए। इलाज का व्यवस्था किया जाए। सरकारी स्तर पर आवागमन हेतु नाव की भी व्यवस्था हो।
क्षेत्र भ्रमण में रालोसपा के कई नेता थे शामिल
क्षेत्र भ्रमण में डॉ दीपक कुमार के साथ रालोसपा के मोतिहारी प्रखंड अध्यक्ष जे. पी. सिंह, जिला महासचिव ओमप्रकाश पासवान, प्रदेश महासचिव अंगेश कुमार, अजय कुमार यादव, पंचायत अध्यक्ष रंजीत कुमार यादव, चंदेश्वर यादव, आशुतोष कुमार, रूपलाल प्रसाद, यूनिसेफ कार्यकर्ता सरस्वती देवी, भूलन माझी एवं रुक्मिणी कुँवर समेत कई अन्य भी थे ।
No comments:
Post a Comment