नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, फ्लैट में लटका मिला शव
मुंबई/महाराष्ट्र
बॉलीवुड से एक स्तब्ध कर देने वाली खबर मिल रही है। बिहारी मूल के बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट के अंदर फांसी लगाई है। फांसी लगाने के पहले सुशांत की मुलाकात कुछ दोस्तों से भी हुई थी। कुछेक दोस्त उनके घर आए थे।
नौकर ने पुलिस को दी घटना की जानकारी
इस घटना की जानकारी सुशांत के नौकर ने पुलिस को दी। उसके कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था। पुलिस सुशांत के फ्लैट में पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। चार दिन पहले सुशांत की पूर्व सेक्रेटरी ने भी आत्महत्या कर ली थी।
आखिरी बार फिल्म "छिछोर" में किया था अभिनय
हाल ही में सुशांत ने फिल्म धोनी में कैरियर का सबसे लोकप्रिय अभिनय कर अपने चाहने वालों का दिल जीता था। सुशांत ने काई पो चे के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आखिरी बार फिल्म छिछोरे में अभिनय किया था।
शोक में डूबा बॉलीवुड
उभरते अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड कर लिए जाने की खबर जंगल की आग की तरह पूरे बॉलीवुड में फैल गई। खबर मिलते ही बॉलीवुड के सभी सितारे शोकाकुल हो गये। सुशांत के सुसाइड करने से उनके फैंस को भी गहरा सदमा लगा है।
No comments:
Post a Comment