विश्व पर्यटन : नेपाल से होकर रामनगर पहुंचा बौद्ध अनुयायियों का 105 सदस्यीय पदयात्री दल
बेतिया/बिहार
थाईलैंड के बौद्ध अनुयायियों का 105 सदस्यीय पदयात्री दल आज बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर पहुंचा। बौद्ध धर्म के 105 पदयात्रियों को देखकर स्थानीय लोग आश्चर्यचकित हो गये। रामनगर के मसान नदी में स्नान कर भजन-कीर्तन करने के बाद बौद्ध पदयात्रियों ने यहां के प्राचीन शिवमंदिर का भी दर्शन किया। शिवमंदिर के दर्शन के उपरांत सभी पदयात्री अपने अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान कर गये।थाईलैंड से तीन माह पहले निकला है 105 बौद्ध पदयात्रियों का दल
बौद्ध अनुयायियों के पदयात्री दल के गाइड विजय प्रताप ने मीडिया को बताया कि बौद्ध धर्मावलंबियों का यह दल तीन माह पहले थाईलैंड से बौद्ध सर्किट की पदयात्रा पर निकला है।विजय प्रताप ने आगे बताया कि कलकत्ता से यह दल नेपाल के कपिलवस्तु, लुंबिनी, कुशीनगर होकर पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर पहुंचा है। पदयात्रियों का अगला पड़ाव पश्चिम चंपारण के रमपुरवा में होगा। इस क्रम में सभी पदयात्री लौरिया के नंदनगढ़ का भी दर्शन करेंगे।
विश्वप्रसिद्ध केसरिया बौद्ध स्तूप का भी दर्शन करेंगे पदयात्री
गाइड के मुताबिक बौद्ध अनुयायियों का यह दल पूर्वी चंपारण के केसरिया स्थित विश्वप्रसिद्ध बौद्ध स्तूप होते हुए रागजीर और बोधगया तक जाएगा। गाइड के मुताबिक इस दल के सभी सदस्य महात्मा बुद्ध से जुड़े सभी तीर्थ स्थलों का दर्शन करेंगे।कोरोना वायरस से सशंकित स्थानीय लोगों ने पदयात्रियों से बनाई दूरी
भारी संख्या में बौद्ध पदयात्रियों को देखकर स्थानीय लोग खासकर युवा उनके करीब आए। स्थानीय युवक बौद्ध पदयात्रियों के साथ सेल्फी लेना और हाथ मिलाना चाहते थे।लेकिन कोरोना वायरस की डर से सभी लोग पदयात्रियों से अलग ही रहे। सभी बौद्ध पदयात्री भी कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सतर्क दिखे।
No comments:
Post a Comment