दिल्ली विधानसभा चुनाव : मतगणना शुरु, आम आदमी पार्टी 30 सीटों पर आगे
नई दिल्ली/न्यूज डेस्क: -
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का काम शुरू हो गया है। सर्वप्रथम पोस्टल बैलट की गिनती की जा रही है। पोस्टल बैलट की गिनती में मिले पहले रुझान भी आम आदमी पार्टी को शुरुआती बढ़त दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी 30 सीटों पर आगे है जबकि बीजेपी 09 सीटों पर आगे चल रही है।
वहीं कांग्रेस सिर्फ 2 सीट पर आगे चल रही है। ईवीएम से पहले पोस्टल बैलट की गिनती की जा रही है। पोस्टल बैलट की गिनती पूरी होने के बाद ही ईवीएम खोले जाएंगे। पहले रुझान में आप को तेज बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।
केजरीवाल एवं सिसोदिया चल रहे हैं आगे......
पहले रुझान में दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कई मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।
No comments:
Post a Comment